Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 25 सितंबर 2026। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत गुरूवार को लखासर कोर लाइब्रेरी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा देहात मंडल, श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर ने की। निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्राम लखासर के समाजसेवी कैलाश पुरी, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, उपसरपंच सज्जन सिंह तथा भारतीय सर्वेक्षण विभाग के संदीप कुमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार एवं जोहेब सिद्दीकी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया। उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए घर, कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर GSI पश्चिमी क्षेत्र, जयपुर की ओर से सहयोग एवं सहभागिता के लिए उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं सहयोगियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।