Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2026। कस्बे के मोमासर बास में विकसित भारत अभियान के तहत शुक्रवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेहतर सेवाएं देने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, सीडीपीओ प्रमोद, वार्ड पार्षद पवन उपाध्याय व अशोक सोनी तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भदानी उपस्थित रहे। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भदानी ने विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई। समारोह में वार्ड 2 की कार्यकर्ता शारदा पारीक, वार्ड 26 की कार्यकर्ता रेणु सिखवाल व सहायिका ममता तथा वार्ड 28 की कार्यकर्ता रेखादेवी व सहायिका गायत्री को पौधे एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं वार्ड 29 की कार्यकर्ता जसोदा स्वामी को भी पौधा व सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वार्ड 16 में हुआ कार्यक्रम, साफा पहना कर किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 16 में शुक्रवार सुबह आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्र की कार्यकर्ता सुमन दर्जी एवं सहायिका मधुबाला को उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाओं के लिए साफा पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ प्रमोद कुमार, एलएस सरिता सियाग, मंजीत कौर एवं इरफान उपस्थित रहें। वहीं वरिष्ठ अध्यापिका विद्या गुसाईं, पूर्व वार्ड पार्षद राधा देवी सहित वार्ड के सदस्य भी समारोह में शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

कालूबास
वार्ड 16