Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
ds
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2021। दुर्घटनाओं में घायलों, प्रसूताओं, रक्त कैंसर सहित अनेक रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहें लोगों के लिए क्षेत्र के स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते है। नागरिकों को किसी के प्राण बचाने का ये मौका स्वतंत्रता दिवस पर नागरिक विकास परिषद द्वारा बासनीवाल भवन में तथा 14 अगस्त को गांव जेतासर में युवा मंडल व लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ यूनिक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मिल सकेगा। जेतासर शिविर के संयोजक दुर्गाराम गोदारा व रमेश राजपुरोहित ने बताया कि गांव जेतासर में 14 अगस्त को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में महिलाओं के लिए रक्तदान करने की अलग व्यवस्था की गई है और 18 से 55 वर्ष की आयु के सभी स्वस्थ महिलाएं व पुरुष रक्तदान कर सकते है। उन्होंने नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की है।