Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2023। मोहर्रम के पर्व को लेकर क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के घरों में इबादत की जा रही है। ताजिए सजाने का काम पूर्णता की ओर है। नवाब अली चौहान ने बताया कि मोहर्रम 10 फुट लम्बा व 4 फुट चौड़ा ताजिया बनाया गया है। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने जुलूस की परमिशन जारी करते हुए मुस्लिम समाज सहित क्षेत्रवासियों से शांति व सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की है। आज रात ताजिए के साथ जुलूस जामा मस्जिद से निकल कर मुख्य बाजार से एसबीआई बैंक व तेलियों के मोहल्ले से पुनः जामा मस्जिद पहुंचेगा। शुक्रवार को ताजिए कब्रिस्तान में दफनाए जाएंगे। पूरे मुस्लिम समुदाय के घरों में इबादत जारी है। बता देवें समाज के सीएलजी सदस्य अमीरखान क्यामखानी, खाजू खान क्यामखानी, आलम अली क्यामखानी, इकबाल राईन, इमरान राईन, रोशन छिपा, जीवन खा, अहमद रजा, मो.ताहिरमो, आमीन असगर, अली मो. हसन, साबिर सिलावट, जीवन बाबा ने क्षेत्रवासियों को मुबारकबाद दी। समाज के मौजिज नागरिकों ने प्रशासन से जुलूस की अनुमति ली और ताजिए के रूट की जानकारी जिलाकलेक्टर को भी दी। गुरुवार को सीएलजी बैठक में भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया व प्रशासन को सौहार्द का भरोसा दिलवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 फुट लंबा व 4 फुट चौड़ा ताजिया सजाया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के असगर अली व मोहम्मद ताहिर में जिलाकलेक्टर व एसपी को कब्रिस्तान तक रूट की जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएलजी बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक।