Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2023। आज गांव आड़सर में अच्छी बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ में भी एक बार मौसम सुहावना हुआ परंतु अब गर्मी व उमस से नागरिक बेहाल हो रहें है। 26 जुलाई को भारी बरसात के बाद प्रशासन ने नुकसान का सर्वे करने के लिए 5 सदस्यीय कमेठी का गठन किया है। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने बताया कि बरसात के बाद आवासीय मकानों को जो नुकसान हुआ है उसके लिए सर्वे टीम मौके पर जाकर फॉरमेट भरेगी और रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करेगी। इस कमेटी में भू अभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार श्रीडूंगरगढ़ व शंकरलाल बिग्गा, नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता भरतकुमार गौड़, पटवारी श्रीडूंगरगढ़ ओमप्रकाश जाट व पटवारी मोमासर चंद्रशेखर शामिल है। राजवीरसिंह ने बताया कि जिन नागरिकों के नुकसान हुआ है वे नागरिक व जागरूक पार्षद कमेटी सदस्यों से संपर्क कर सर्वे रिपोर्ट करवाएं जिससे सरकारी प्रावधान के अनुसार लोगों की मदद की जा सकें। बता देवें 26 को बरसात के दौरान सैंकड़ो घरों में पानी घुस गया तथा कई मकान धंस गए व उनमें दरारे आ गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर पुरोहितान में हो रही है बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घूमचक्कर पर बना बरसात का मौसम।