Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2023। क्षेत्र में बदमाशों के हौंसले बुलन्द है और अलसुबह नोखा के सबसे पॉश इलाके में पूरी तैयारी के साथ आये बदमाशों ने पूरा एटीएम ही उखाड़ लिया और लूट कर ले गए। चोरो ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम के सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया लेकिन पास के एक घर में लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा में अंबेडकर सर्किल पर पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम स्थित है। सोमवार सुबह करीब 3 बजे, 5-6 नकाबपोश कैम्पर गाड़ी लेकर एटीएम के पास पहुंचे। शोर सुन कर आसपास के लोगो मे जाग भी हुई लेकिन कोई कुछ समझता उस से पहले ही बदमाश एटीएम मशीन को उखाड़ कर गाड़ी में डाल कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और एटीएम में कितनी रकम थी इसका पता लगा रहे हैं। पुलिस ने भी बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है।

सभी सरकारी कार्यालय इसी रोड़ पर है स्थित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा के इस व्यस्ततम इलाके पर सभी सरकारी कार्यालय स्थित है। जिसमें तहसील कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, बिजली विभाग कार्यालय, पुलिस थाना, तीन न्यायालय, नगरपालिका कार्यालय सहित सरकारी आवास भी स्थित है। इस इलाके में चोरी होना बड़ी बात है। https://fb.watch/lHwHVwyBIb/?mibextid=RUbZ1f