Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2025। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजनांतर्गत फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत जिले में फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में कुल 18 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनमें से 9 स्थानों पर सोमवार को शिविर शुरू हुए। प्रभारी अधिकारी (भू-अभिलेख) कलेक्ट्रेट कविता गोदारा ने बताया कि जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि के निर्देशानुसार इसका कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में 17 से 19 फरवरी तक बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत उदयरामसर के अलावा नोखा की ग्राम पंचायत नोखा गांव, पूगल में भानीपुरा, खाजूवाला में कुंडल, छत्तरगढ़ में राजासर भटियान, लूणकरणसर में कालू, कोलायत में कोटड़ी, बज्जू में बीकमपुर और श्रीडूंगरगढ़ में जैतासर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 20 से 22 फरवरी को इन शिविरो का आयोजन बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत जालवाली के अलावा नोखा की ग्राम पंचाय साधुणा, पूगल में करणीसर भाटियान, खाजूवाला में बल्लर, छत्तरगढ़ में मोतीगढ़, लूणकरणसर में खोखराना, कोलायत में खारीचारनान, बज्जू में गोगडीयावाला और श्रीडूंगरगढ़ में लखासर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि सभी संबंधित उपखंड अधिकारियों को शिविर की तैयारियां अपने स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं।

जैतासर में आज हुआ शिविर का आयोजन, मित्तल ने किया निरीक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत सरकार की एग्रिस्टेक योजनांतर्गत किसानों के पंजीयन हेतु उपखंड क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम पंचायत जैतासर में सोमवार को शुरू हुए शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रेशन हेतु लगे विभिन्न काउंटर पर नियोजित कार्मिकों से पंजीयन प्रक्रिया का जायजा लेते हुए मित्तल ने नोडल अधिकारी को दैनिक प्रगति व शिविर समाप्ति पर प्रगति प्रतिवेदन का संकलन कर भिजवाने के निर्देश दिए। कैंप में आए किसानों से रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं समयबद्ध शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मित्तल ने गांवो में ऐलान के माध्यम से सूचित करने की अपील भी की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिविर प्रभारी भू अभिलेख निरीक्षक चैनसिंह ने बताया कि आज कुल 84 किसानों की ईकेवाईसी की जिनमें से 49 किसानों का पंजीयन कर रसीद के प्रिंट आउट सौंपे गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने जैतासर शिविर का निरीक्षण किया।