Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2026। एनसीसी के 7वीं राज बटालियन बीकानेर और सेसोमूं स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में 18 मई 2026 से 27 मई 2026 तक 10 दिवसीय एनसीसी कैम्प का शुभारंभ सोमवार को हुआ हे। इस शिविर में दो ऑफिसर,16 पीआई स्टाफ, 6 सिविल स्टाफ, 18 एएनओ/सीटीओ तथा लगभग 600 एनसीसी कैडेट भाग लेंगे। कैम्प के दौरान कैडेट्स को इनडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता, परेड, ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, कम्युनिकेशन स्किल तथा ड्रोन तकनीक से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, टीम वर्क, आत्मविष्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास किया जाएगा। शिविर के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन होगा जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रशिक्षकों द्वारा साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं राष्ट्र सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नारायण सिंह ने बताया कि सेसोमूं स्कूल परिसर में कैडेट्स के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से की गई हैं। विद्यालय का हरित वातावरण, स्वच्छ आरओ पेयजल व्यवस्था, विशाल खेल मैदान, सास्ंकृतिक कार्यक्रमों हेतु अत्याधुनिक ऑडिटोरियम तथा कैडेट्स के लिए गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल जैसी सुविधा, हेतु शिविर सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ को एनसीसी प्रदान करने की प्रक्रिया विचाराधीन है तथा शीघ्र ही विद्यालय को एनसीसी की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने कहा कि एनसीसी कैम्प का आयोजन हमारे विद्यालय के साथ श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लिए भी गौरव की बात है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं देश भक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर संस्था के सीईओं घनश्याम गौड़, मैनेजर अजित सिंह परिहार, विष्णु कुमार शर्मा, राजकुमार व्यास, रामनिवास चौधरी, प्रवीण शर्मा, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहें।