Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210818-WA0030
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ बम्पर वैक्सिनेशन होगा और 7000 टीके लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से कोविशील्ड के 450 प्रथम 150 द्वितीय टीके के डोज लगाए जाएंगे। वहीं क्षेत्र में 23 स्थानों पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से टीकाकरण होगा। श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी में कोवैक्सिन 200 टीके प्रथम डोज व 130 टीके द्वितीय डोज के लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य सभी 22 स्थानों पर कोविशील्ड के प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जाएंगे। गांव  मोमासर, सत्तासर, धर्मास, बरजांगसर, जोधासर, नारसीसर, दुलचासर, सूडसर, डेलवां, मणकरासर, अभयसिंहपुरा, इंदपालसर गुसाईसर, उदरासर, सुरजनसर, बापेऊ, सोनियासर गोदारण, दुसरणा पंडरिकजी, कोटासर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखनादा, राजेडू, धीरदेसर चोटियान, ठुकरियासर में टीके लगेंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने नागरिकों से शांतिपूर्ण टीकाकरण सम्पन्न करवाने के लिए कर्मचारियों के सहयोग का आह्वान किया है।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ बम्पर वैक्सिनेशन होगा और 7000 टीके लगाए जाएंगे।