Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। आज जल की जनसमस्या को लेकर पार्षद टंकी पर चढ़ गए और जनता उनके समर्थन में नजर आई। दिन भर कस्बे की जनता में चर्चा रही कि जनसमस्या के लिए एकजुट होकर प्रशासन से ये पार्षद संघर्ष करें तो ही यशस्वी हो सकेंगे। एसडीएम, थानाधिकारी, सीओ सहित विभाग मौके पर पहुंचे व समझाईश की गई और शाम को 5.30 बजे वार्ता हुई। वार्ता में विभाग ने 15 दिन में कस्बे के समस्याग्रस्त वार्डों का दौरा करने, समस्याओं का समाधान करने, ठेकेदार के की व्यवस्था ठीक करने, खाखी धोरा पॉइंट ट्यूबवेल को शुरू करने जिससे आडसर बास में समस्या समाधान करने के आश्वासन दिए है। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी और विभाग के एईएन ब्रजमोहन मुंड जनप्रीतिनिधियों को ये आश्वासन दिए। पार्षद विक्रम सिंह, भरत सुथार, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ, महेन्द्र राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि श्यामसुंदर पुरोहित , गोपाल प्रजापत, मघराज प्रजापत सहित अनेक युवा शामिल हुए। शाम को उपखंड कार्यालय में पार्षदों सहित भाजपा से चेयरमेन मानमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलुसिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, जिला मंत्री रामनिवास महिया, पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पार्षद जगदीश गुर्जर, हेमनाथ जाखड़, महामंत्री, महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, तोलाराम मारू, जगदीश तावनियाँ, राजेश शर्मा, मोहननाथ सिद्ध सहित उपरोक्त पार्षद एंव युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।