Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में बुधवार शाम को चार सगे भाई आपस में भिड़ गए। झगड़े की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ थाने से एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचें एवं चारों को समझाईश के लिए श्रीडूंगरगढ़ थाने ले आए। यहां पर भी चारों आपस में उलझ गए एवं एक दूसरे से गाली गलौच करने लगे तो चारों को शांति भंग के आरोप में हवालात में बंद कर दिया गया। एएसआई राजकुमार ने बताया कि धीरदेसर चोटियान के पूर्णाराम जाट के पुत्र 42 वर्षीय बजरंगलाल, 40 वर्षीय शंकरलाल, 30 वर्षीय बलवीर एवं 28 वर्षीय ओमप्रकाश शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे। जिन्हें बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। चारों भाईयों को रात भर हवालात में रखने के बाद गुरूवार सुबह उपखण्ड़ अधिकारी के समक्ष पेश किया गया। जहां से चारों को शांति बनाए रखने के लिए पांबद करते हुए जमानत पर रिहा किया गया।