Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2025। बीकानेर शहर में सिटी कोतवाली थाने के पास मदान मार्केट में बुधवार को स्वर्णकार व्यवसायी के कारखाने में गैस सिलेण्ड़र ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के कारण यह पांच मंजिला बिल्डिंग ध्वस्त हो गई एवं बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए थे। बुधवार को घटना के तुंरत बाद मौके से 10 जनों को चिकित्सालय ले जाया गया था जिनमें से दो को चिकित्सालय पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया था। शेष 8 जनों में से चार गंभीर अवस्था में भर्ती है एवं 4 को छुट्टी दे दी गई थी। वहीं घटनास्थल पर मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका में रेस्कयु ऑपरेशन शुरू किया गया। गलियां संकरी होने के कारण रेस्कयु में खासी दिक्कतें आई एवं बुधवार शाम मलबे में से 1 व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद भी रात भर रेस्कयु अभियान चलाया गया एवं गुरूवार सुबह मलबे में से 5 जनों के शव और मिले है। इनके बाद घटना में कुल मृतकों की संख्या 8 पहुंच गई है। बुधवार को मिले शवों की पहचान सचिन सोनी पुत्र गौरव सोनी, मोहम्मद असलम पुत्र बरकत अली व सलमान बंगाली के रूप में हुई थी एवं गुरूवार सुबह मिले 5 शवों की पहचा किसन, किसनलाल, रामस्वरूप, लालचंद व मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। इस बड़े हादसे के बाद पुरा शहर दहला हुआ है क्योंकि बड़ी संख्या में संकरी गलियों में ऐसे अनेकों कारखाने चल रहे है।