Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2025। सोमवार रात करीब 9 बजे हाइवे पर एक ऊंटगाड़े में पीछे से टकराई बाइक के सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एएसआई राजकुमार ने बताया कि गांव सातलेरा निवासी 35 वर्षीय भागीरथ पुत्र डूंगरराम लूहार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस एएसआई ने कांस्टेबल पुनीत, योगेश, डीआर रामनिवास ने मौका मुआयना किया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऊंटगाड़ा हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था तभी पीछे से इस ओर आ रही बाइक उससे टकराई व ऊंटगाड़ा चालक वहां से भाग गया।
दो मासूम हुए बच्चों ने खो दिया पिता का साया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का मजबूत सहारा भागीरथ ही था। वह देर रात अपने गांव लौट रहा था परंतु सड़क पर उसने अपनी जान गवां दी। विधवा माँ की आंखो से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहें है। भागीरथ दो मासूम बेटियों का पिता था। उससे छोटा एक भाई व्यथित है। गांव में मासूम बच्चों के लिए हर किसी की संवेदनाएं उमड़ रही है। लोग परिवार को सांत्वना दे रहें है। सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ और प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़ ने घटना पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाए प्रकट की है।
साले ने करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक का साला ओमप्रकाश पुत्र नोपाराम लूहार निवासी हरासर, हाल निवासी सातलेरा ने अपने जीजा की मौत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि परिवादी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण बाइक ऊंटगाड़े से जा भिड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।