Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2025। क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर के सामने स्थित एक दुकान में काम करने वाले युवक को जातिसूचक गालियां देने व मारपीट कर गांव छोड़ने की धमकी देने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। जेसला, जोधपुर निवासी 21 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र जस्सुराम राणा ने गांव पूनरासर निवासी महावीरनाथ व रामप्रतापनाथ पुत्र बीरबलनाथ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह गांव पूनरासर में अंजनी माता मंदिर के सामने स्थित गोपालनाथ होटल पर काम करता है। 12 अप्रैल की शाम को मेले में परिवादी और पूनरासर निवासी चेतनराम पुत्र रेवंतराम मेघवाल प्रसाद बेच रहे थे। तभी आरोपी वहां आए और जातिसूचक गालियां देते हुए प्रसाद बेचने से मना किया। आरोपियों ने पूनरासर छोड़ कर चले जाने की धमकी दी। तभी मौके पर भीड़ हो गई तो दोनों वहां से चले गए। 20 अप्रैल को परिवादी व उसका साथी दुकान पर अपना काम कर रहे थे। दोपहर करीब 12.15 बजे आरोपी हाथ में सरिया लेकर आए व परिवादी के साथ मारपीट करते हुए उसका फोन छीनकर तोड़ दिया व जेब से 550 रूपए निकाल कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक कर रहें है।