Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2023। विद्युत सकंट के दौर में क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था को लगातार दुरूस्त कर मरहम लगाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव सातलेरां एवं सांवतसर के जीएसएस पर नए पावर ट्रांसफारमर स्वीकृत किए गए है। प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने बताया कि इस संबध में ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी सहित निगम के उच्चाधिकारियों से लगातार सम्पर्क साध कर किसानों की समस्याओं के बारे में बताया गया था। इस पर सोमवार को सुबह गांव सांवतसर के 33केवी जीएसएस द्वितीय एवं सातलेरां 33केवी जीएसएस पर लगे हुए 3.15 एमवीए के पावर ट्रांसफारमरों की जगह 5 एमवीए के पावर ट्रांसफारमर स्वीकृत कर दिए गए है। इस संबध में निगम कें एसई द्वारा जोनल चीफ को त्वरित प्रभाव से ट्रांसफारमर लगवाने के निर्देश दिए गए है। गोदारा ने इन स्वीकृतियों पर ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का आभार जताया है वहीं सातलेरां एवं सांवतसर दोनो गांवों के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा का आभार जताया है।