Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2023। कस्बे के बिग्गाबास निवासी एक 20 वर्षीय युवती अपने घर से गायब हो गई और युवती के पिता ने थाने पहुंच कर चार युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिग्गाबास निवासी पिता ने हाजिर थाने होकर लिखित रिपोर्ट दी है। उसमें अपनी पुत्री मुस्कान के घर से गायब होने की बात कहते हुए आडसर बास निवासी कन्हैयालाल पर युवती को अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस वारदात में बिग्गाबास के ही निवासी अशोक, कालूबास निवासी रवि व आडसर बास निवासी रोहित पर मुख्य आरोपी युवक का सहयोग करने का आरोप भी लगाया गया है। श्यामसुंदर ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सोमवार सुबह घर पर ही थी एवं सुबह सुबह आरोपी एक वर्ना कार एवं एक क्रेटा गाड़ी लेकर उसके घर के पास खड़े थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं एएसआई रविन्द्रसिंह युवती व युवकों की तलाश में जुट गए है।