Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2022। अमावस्या को सूर्य ग्रहण के चलते दीपावली के अगले दिन पूनरासर हनुमान जी मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के सह मंत्री मोतीलाल बोथरा ने बताया कि दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण होने के कारण मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। मंगलवार तड़के 3:30 बजे प्रातः कालीन आरती होगी।इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। शाम को 5:30 बजे के बाद गंगाजल एवं पंचामृत से पूनरासर बाबा को स्नान करवाया जाएगा। इसके बाद शाम छह बजे संध्याकालीन महाआरती होंगी। इधर सूडसर हनुमानजी मंदिर के पट भी श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को बंद रहेंगे।