Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रबी की फसल बिजाई के लिए डीएपी ओर यूरिया की मारामारी बची हुई है। भयंकर किल्लत के कारण किसानों की बुवाई बुरी तरह से प्रभावित है और किसान येन केन तरीके से डीएपी लेने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे माहौल का फायदा उठा कर डीएपी विक्रेताओ पर ब्लैक करने और अपने लोगो को अनुचित लाभ देने के आरोप भी लग रहे हैं। शुक्रवार को पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 13 की पंचायत समिति सदस्य अनिता सारण ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम बिग्गा की ग्राम सेवा सहकारी समिति में डीएपी की ब्लेक करने का आरोप लगाया है। सारण ने ज्ञापन में बताया कि समिति में शुक्रवार को डीएपी का ट्रक आया था कर बिल्टी में 650 बैग डीएपी होने की जानकारी थी। लेकिन मौके पर 600 बैग ही उतरे। ऐसे में डीएपी कम होने की बात ट्रक ड्राइवर से पूछी गई तो उसने समिति के विजयराज डोगीवाल द्वारा 50 बैग डीएपी एक होटल में ही उतरवा लेने की जानकारी दी। वही इस सबन्ध में ग्रामीणों ने डोगीवाल को घेरा तो उसने बिल्टी में ही काट छांट कर 650 को 600 कर दिए। सारण ने समिति के माध्यम से डीएपी ब्लैक करने का आरोप लगाया और सख्त कार्यवाही करते हुए पूरे क्षेत्र में डीएपी की ब्लैक को रोकने की मांग की है।