Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2023। आजकल व्हाट्सएप पर रुपए मांगने का मैसेज आने पर अधिकांश लोग अलर्ट तो हो जाते है परंतु आज भी बड़ी संख्या में ऐसे अनजान लोग है जो साइबर लूटरों के चक्कर में आ ही जाते है। प्रतिदिन क्षेत्र में बड़ी संख्या में नागरिक ऐसे हैकरों के शिकार हो रहें है। आप भी जब कोई रूपए मांगने का मैसेज आए तो अपने मित्र या जानकार को फोन करके जानकारी लेवें। पुलिस विभाग में साइबर एक्सपर्टस हैड कांन्सटेबल भगवानाराम का कहना है कि अनजाने में अनसेफ साइट से आए किसी लिंक पर क्लिक हो जाने से आपकी कॉल लिस्ट व डेटा हैकर के पास चले जाते है जिससे वे आपकी फोटो का प्रयोग करके रूपए ऐंठने का काम शुरू कर देते है। इसलिए नागरिक किसी अनसेफ साइट पर क्लिक करने से बचे। वहीं सहायक कांस्टेबल लेखराम ने बताया कि लॉटरी जीतने का फोन, एसएमएस या ईमेल आता है तो इसे इग्नोर करें और कतई किसी लालच में पड़े बिना अपनी डिटेल को सुरक्षित रखें। लेखराम ने बताया कि अपनी ईमेल आईडी के पासवर्ड समय समय पर बदलते रहना चाहिए और किसी गलत लिंक पर भी क्लिक करने से भी बचना चाहिए। कभी कोई ओटीपी किसी से शेयर ना करें जिससे बैंक डिटेल सेफ रह सकें। फिर भी साइबर फ्रॉड होने पर 1093 पर कॉल कर सूचना देवें।
5 घंटे में लगाया 1 लाख से अधिक का चुना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर व उसके आस पास वैटनरी प्रेक्टिस करने विजयपाल महलां की फोटो लगाकर अज्ञात लुटेरा शुक्रवार को रुपए एकत्र करने में जुटा। महला ने परेशान होते हुए बताया कि दोपहर से शाम तक पांच घंटों में ही अनेक लोगों ने 1 लाख से अधिक रुपए लुटरे के दिए नम्बरों पर फोन पे कर दिए है। बता देवें क्षेत्र में करीब रोजाना 2-3 जनों की आईडी से रुपये मांगने के मैसेज आने की वारदातें हो रही है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि मैसेज के द्वारा रूपए मांगने पर किसी को भी रूपए ना भेंजे।