Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2023। क्षेत्र में खेत में घुसकर धमकाने का आरोप लगाते हुए एक महिला सहित तीन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ है। बिग्गाबास निवासी मोहनलाल मीणा ने मामला दर्ज करवाते हुए लिखमादेसर निवासी चीमादेवी पत्नी स्व.खिराजराम जाट व उनके दो बेटे सुरजाराम व सहीराम के खिलाफ खेत में नायायज रूप से घुसकर जातिसूचक गाली गलौच करने व धमकाने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों को उसने अपनी ट्यूबवेल बनी हुई जमीन 19 मई 2017 को एक लाख रुपए बीघा में इकरारनामा करवाया। परन्तु रजिस्ट्री के समय जानकारी मिली कि अनुसूचित जाति होने के कारण मेरी जमीन खिराजराम के नाम नहीं हो सकती। तो मैंने समस्त राशि खिराजराम व चिमादेवी को लौटा दी परंतु आरोपियों ने इकरारनामा निरस्त नहीं करवाया। अब मैं स्वयं खेत की देखभाल करने लगा तो आरोपी मेरा खेत हड़पना चाहते है। आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान जैतासर स्टैडं पर गाली गलौच करते हुए खेत से निकल जाने के लिए धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।