Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहुंच कर एक ट्रक से साढ़े 39 लाख का माल नदारद होने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए थार सूर्या कंपनी के रीजनल सपोर्ट ऑफिसर दिलीप मेनारिया निवासी उदयपुर ने पुलिस को बताया कि उनकी कम्पनी का काम गांधीधाम से बीकानेर है। कंपनी ने जयदीप लॉजिस्टिक ब्रोकर से बात कर गाड़ी नम्बर GJ 12 Y 0191 में गाड़ी मालिक शंभु भाई को 3952408 रुपए की कीमत का सोलर पैनल लोड करवाया। गाड़ी ड्राइवर मोतीराम पुत्र मानाराम बीकानेर के लिए 13 नवंबर को रवाना हुआ जिसे कम्पनी के गांधीधाम ऑफिस से रोजाना लोकेशन के लिए फोन भी किया जाता था। 17 नवंबर को ड्राइवर ने बीकानेर के आस पास होना बताया और फोन स्विच ऑफ कर दिया। कंपनी द्वारा छानबीन करने पर 20 नवंबर को गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मिली और उससे माल नदारद था। पता करने पर जानकारी मिली कि ड्राइवर द्वारा माल को खुर्दबुर्द किया गया है। मेनारिया ने पुलिस को बताया कि मालिक व ड्राइवर की मिलीभगत से कम्पनी के साथ धोखाधड़ी की गई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर धारा 420 व 407 में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल के सुपुर्द कर दी गई है।