Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
123456
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ के पांच होनहार युवाओं को “युवा रत्न-2023” सम्मान से नवाजा जाएगा। ये सम्मान आर्थिक मैनेजमेंट के लिए राकेश औला, चिकित्सा के क्षेत्र के प्रदीप पाण्डे, खेल के लिए दिशा तोलम्बिया, समाजसेवा के लिए सुरेश भादानी व कला के मुनीर खान को दिया जाएगा। आज महापुरुष समारोह समिति की बैठक श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से समिति द्वारा ये निर्णय लिया गया। समिति के बजरंगलाल सेवग ने बताया कि 16 जनवरी को जयपुर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें युवाओं को ये सम्मान दिया जाएगा। बैठक में तुलछीराम चोरडिय़ा, निर्मल पुगलिया, सुशील सेरडिया, ललित बाहेती, अशोक पारीक, कुम्भाराम घिंटाला उपस्थित रहें व कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।