Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2023। गांव ठुकरियासर और जैतासर के राजकीय विद्यालयों में गुरूवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
जैतासर के राजकीय स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर के राजकीय स्कूल में युवा दिवस पर वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा ने यहां विद्यार्थियों को देश की संस्कृति से जुड़ने व सदैव इसका सम्मान बढ़ाने की बात कही। गोदारा में युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए यहां टिन शेड के निर्माण की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि तोलाराम जाखड़ ने स्वामी विवेकानंदजी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता कर रहें सरपंच प्रतिनिधि सहीराम ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व प्रधानाचार्य पन्नालाल डेलू ने सभी का आभार प्रकट किया।

उदरासर में वार्षिकोत्सव मनाया गया, बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुवार को उदरासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच किशनाराम गोदारा विशिष्ट व अथिति सीबीओ कार्यालय के पवन कुमार शर्मा रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डिया की। विद्यार्थियों ने बालू मिट्टी से भारत का मानचित्र बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्टाफ ने व्यवस्थाएं संभाली तथा कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 12 की छात्रा अंजना जाखड़ व सरोज गोदारा ने किया व बड़ी संख्या में ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने आयोजन में भागीदारी निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में विद्यार्थियों ने बनाया भारत का चित्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैतासर में अतिथियों ने किया दीप प्रज्ज्वलित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने समारोह प्रारंभ किया।