Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन चाइनीज डोर नहीं बिके ऐसा प्रयास करते हुए बाजार में घूम रहा था वहीं इधर कस्बे में एक ओर युवा इस डोर की चपेट में आने से घायल हो गया है। कस्बे के बिग्गाबास निवासी संतोष तावनियां अपने भाई श्याम सुंदर के साथ हाइवे से जा रहा था। नेशनल हाइवे पर गणपति धर्मकांटे के पास अचानक चाइनीज डोर उनके गले पर लगी। गनीमत रही के उनकी गति धीमी थी और वो अधिक घायल होने से बच गया। दोनों भाइयों ने पुलिस व प्रशासन से इस डोर पर रोक लगाने की मांग की है। विदित रहे कि पतंग उड़ाने के लिए काम में ली जा रही चाइनीज डोर मासूमों की सांसो की डोर थाम देती है और न जाने कितने बेकसूर इसकी धार से लहूलुहान होकर घायल हो रहे हैं। इस अवैध डोर की रोकथाम के लिए प्रशासन तो प्रयास कर रहा है लेकिन जरूरत है कि क्षेत्र के पतंगबाज और दुकानदार भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसे बेचने या खरीदने की यह क्रूरता ना करें। क्षेत्र में दो दिनों में 3 युवकों के गले पर इस डोर से कट लग गया है और गनीमत है कि तीनों ही बाल बाल बचे है। अनेक मामलों में तो चाइनीज डोर ने गले में स्वांस नली तक काट दी और चपेट में आने वालों की मौत तक हो गई है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि यह अवैध डोर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अपना प्रकोप ओर ना फैलाये

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक के गले में चाइनीज डोर छू जाने से हुआ घाव।