Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2022। मानसिक तनाव आजकल युवाओं की मौत का कारण बन रहा है और समाज चिंतक बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं से हैरान है। कितासर बिदावतान निवासी 30 वर्षीय राकेश पुत्र बाबूलाल व्यास ने शीतलनगर की रोही में ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। युवक के चाचा ओमप्रकाश ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि राकेश मानसिक रूप से परेशान था और रात को घर पर ही था। अलसुबह वह घर से निकल गया और हिसार से बीकानेर की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन के आगे शीतलनगर के पास उसने आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक विवाहित था और एक बच्चे का पिता भी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक की मौत से घर व गांव का माहौल गमगीन हो गया है। हैड कांस्टेबल भगवानाराम मामले की जांच कर रहें है