Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसबंर 2022। सर्दियों की रात अधिक काली व गहरी होती है और ऐसी रात में अपराध भी बढ़ जाते है। कस्बे में कालू रोड के पास श्मशान के पास बैठकर चार जने जाम पर जाम गटक रहें थे। शराब खत्म हो जाने पर इन चारों ने एक युवक को बुलाकर लाने को कहा और युवक के मना करने पर उससे मारपीट की। कालूबास के वार्ड 3 का निवासी युवक सुरेन्द्र पुत्र चैनाराम जाट पुलिस थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि रविवार को रात करीब 9.30 बजे मैं अपने घर बैठा टीवी देख रहा था। उस वक्त गोपीचंद माली ने मुझे फोन करके अपनी मोटरसाइकिल खराब होने की बात कहते हुए मदद के लिए कालू रोड बुलाया। घर से निकल कर मैं गोपीचंद पुत्र नेमाराम के साथ अन्य तीन चार जने श्मसान भूमि के पास बैठे शराब पी रहें थे। मेरे वहां जाते ही बोले की शराब खत्म हो गई तू लेकर आ तो मैंने मना कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि मैं वहां से जाने लगा तो आरोपियों ने रास्ता रोक कर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। लोहे के पाइप से सिर में मारा जिससे सिर से खून बहने लगा और मेरे जेब से 1800 रूपए छीन कर ले गए। मेरे भाई ने मौके पर पहुंच कर मुझे अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को दर्ज मुकदमे की जांच हैड कांस्टेबल हवासिंह को सौंपी गई है।