Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसबंर 2022। कृषि क्षेत्र का बढ़ता विस्तृत रूप अब इसका महत्व निरंतर बढ़ा रहा है ऐसे में अनेक युवा समाज में आधुनिक खेती अपना कर स्वरोजगार के संपन्न आदर्श प्रस्तुत कर रहें है। खेती हमारा पारंपरिक व्यवसाय है और इसमें नवाचार लगातार बढ़ रहें है। ये बात आज कृषि अधिकारी सुरेन्द्र मारू ने राजकीय महाविद्यालय में राज्य महिला नीति 2021 के तहत आयोजित विशेष व्याख्यान में कही। मारू ने खेती के प्रति मिथक तोडने व युवा पीढ़ी को खेती से जुड़ने का आह्ववान किया। उन्होंने कृषि में प्रयुक्त होने वाली नई व आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी। मारू ने पॉली खेती, टनल खेती, खाद व उर्वरकों के उचित उपयोग के साथ ही राजस्थान किसान पोर्टल, किसानों के लिए उपयोगी सरकारी योजनाओं की जानकारी व अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए अनेक प्रश्नों के उत्तर दिए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आभा ओझा ने मारू का आभार जताते हुए विद्यार्थियों को व्याख्यान की उपयोगिता बताई। इस दौरान कॉलेज के तेजकरण चौहान, अमित तंवर, महावीर नाथ, डॉ दिनेश सेवग,, रोहिताश कुमार व मोहित शर्मा उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कृषि अधिकारी सुरेन्द्र मारू ने कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर लाभ देने वाला क्षेत्र बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मारू ने कृषि अपनाने की प्ररेणा देते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।