Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2022। जिला कलेक्टर द्वारा बीकानेर जिले में सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर रोक लगाने बेरोजगार हुए डीजे संचालक शुक्रवार को विधायक सेवाकेन्द्र पहुंचे। यहां डीजे संचालकों ने विधायक निजी सचिव को इस सबंध में ज्ञापन दिया। इसके बाद विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ओर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर उचित गाइडलाइन बनाकर डीजे संचालन की अनुमति देने की मांग की है। विधायक महिया ने पत्र में उल्लेख किया है कि भादवा व आसोज माह में मेले-मगरियों व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में डीजे बजाकर संचालक अपना घर-परिवार चलाते हैं। किंतु प्रशासन ने अब डीजे बजाने पर रोक लगाने से डीजे धारकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में महिया ने गाइडलाइंस बना कर डीजे के संचालन की अनुमति की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक सेवा केंद्र पर विधायक के नाम ज्ञापन देकर अपनी समस्या समाधान की मांग करते डीजे संचालक।