Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2022। आज शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश बढ़ाने के लिए प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी कक्षा 9 से 12 तक सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते है। यह तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई थी जिसे अब ओर बढ़ा दिया गया है।विभाग के आदेश के अनुसार अभिवृद्धि तथा ड्रॉप आउट बालक बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रवेश तिथि में विस्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर श्रीडूंगरगढ़ के अनेक स्कूल शिक्षकों की कमी से जुझ रहें है। गांव बिरमसर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 11 पद स्वीकृत है और 11 शिक्षक है जिनमें से स्कूल में 6 शिक्षक ही आते है। सरपंच बेगाराम लुखा सहित ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर अध्यापकों को स्कूल में आने के लिए पाबंद करने की बात कही है। सरपंच बेगाराम ने बताया कि स्कूल में 11 शिक्षक है जिनमें से पांच तो स्कूल आते ही नहीं है। इनमें से दो डेपुटेशन पर है तथा एक शिक्षक एक जुलाई से लगातार अनुपस्थित है व एक ने सीसीएल अवकाश ले रखा है। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है और विद्यालय भी सुचारू नहीं रूप से नहीं चल पा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र व्यवस्था नहीं किए जाने पर बच्चों सहित धरना प्रदर्शन करते हुए स्कूल की तालाबंदी करने की बात कही है। इस दौरान ग्रामीण केशरलाल, मांगीलाल, पुरखाराम, मुन्नीराम, बाबूलाल, पुरखाराम, रामकुमार, बलदेव अशोक, श्योपत, महावीर, भोमाराम, राकेश डालचंद मौजूद रहें। बता देवें दो दिन पूर्व भी गांव केऊ पुरानी में विद्यार्थियों व अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी करते हुए शिक्षकों की मांग की। परंतु यहां उसी समय भारी बरसात आ जाने से धरना स्थगित किया गया तथा स्टॉफ द्वारा समझाईश के बाद दूसरे दिन स्कूल खुल गया। यहां भी ग्रामीण स्कूल में 6 शिक्षक ही होने की बात कह रहें थे जिससे विद्यार्थियों की पढाई बुरी तरह से प्रभावित होना बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीरमसर के ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय में दिया ज्ञापन, शिक्षकों की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि को ज्ञापन देकर स्कूल की शिक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की।