Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2022। हाइवे की एक होटल में पानी के जग के लिए युवक से मारपीट करने व जातिसूचक गालियां निकालने का मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मोमासर बास निवासी भैरूंदान पुत्र छगनलाल ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 14 अगस्त की रात को 9.30 बजे वह अपने मित्र तुषार पुत्र देवानंद के साथ गोविन्द भोजनालय पर खाना खाने गए। खाना खाते हुए वेटर ने टेबल से पानी का जग उठा कर पास की टेबल पर रख दिया। इस टेबल पर कस्बे का निवासी विमल आठ दस लड़कों के साथ बैठा था। विमल ने जग को देखकर कर जाति सूचक गाली देते हुए वेटर से दूसरा जग लाने की बात कही। जब मैंने इस बात का उलाहना दिया तो सभी मिलकर हमारे साथ मारपीट करने लगे। रोला होने पर सुनिल चांगरा, सोनू पुत्र नौरतमल मौके पर आए व बीच बचाव कर हमें छुड़वाया और आरोपी जाते हुए गले से सोने की चेन छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।