Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20220607-WA0003
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव कुचौर आथुनी में 2 ट्यूबवेल तथा लालमदेसर बड़ा में 1 ट्यूबवेल की स्वीकृति जारी हुई है। इन दो गांवों में ट्यूबवेल निर्माण व पेयजल संबंधी कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 1 करोड़ 24 लाख रूपयों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों ग्रामीणों ने इन गांवो की पेयजल किल्लत के बारे में जानकारी दी तो इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए राज्य सरकार से तीन ट्यूबवेलों की स्वीकृतियां करवाई गई है। महिया ने बताया कि जलदाय मंत्री महेश जोशी से मुलाकात कर नए ट्यूबवेलों की स्वीकृति देने की मांग की गई और स्वीकृति दी गई। ये ट्यूबवेल बनने से गांव में व्याप्त पेयजल संकट दूर हो सकेगा। ग्रामीणों ने महिया का आभार व्यक्त किया।