Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2022। डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में बहुजन समाज पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। पार्टी प्रभारी एडवोकेट ओमप्रकाश मोहर व हरिराम मेघवाल ने विधानसभा कोषाध्यक्ष पद पर हरिराम बारूपाल, विधानसभा संयोजक पद पर ओमप्रकाश बरोड़ सेरूणा को नियुक्त किया। जिला प्रभारी कमल बापेऊ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से सम्मान किया व उन्हें संगठन को मजबूत करने की बात कही। बैठक में पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव गांव में सेक्टर कमेटियां बनाने व बूथ कमेटियां बनाने पर चर्चा की गई। जिला महासचिव भैराराम मेघवाल ने कहा कि देश भर के नागरिक कांग्रेस व भाजपा से परेशान है तथा बहुजन समाज पार्टी के सभी कार्यकर्ता धरातल पर कार्य करते हुए सर्वजन हिताय का संकल्प नागरिकों तक पहुंचाए जिससे लोग पार्टी से जुड़ सकें।