Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2022। उदयपुर में हुई कन्हैयाला की जघन्य हत्या के बाद देश विदेश तक घटना का विरोध हो रहा है। राज्य भर में जयपुर बंद, सीकर बंद व आज बीकानेर बंद के बाद कल शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मुख्य बाजार में सभी व्यापारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से बंद का निर्णय लेकर इस घटना का विरोध जताने का निर्णय लिया गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने बताया कि सभी नागरिकों से अपील है कि बंद का समर्थन करें व निदंनीय घटना का विरोध जता हुए सरकार से कड़े फैसले लेकर फास्टट्रेक कोर्ट से शीघ्र आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग करेंगे। पारीक ने कहा कि सभी व्यापारी व नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ घटना के खिलाफ विरोध दर्ज करवाएं। बता देवें हिन्दु संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते हुए गुरूवार को ज्ञापन भी सौंपा था।