Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज की कुछ खास खबरें पढें आप एक साथ न्यूज ब्रीफिंग में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की हर खबर से अपडेट रहने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और जुड़े प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से।

सेल्फ डिफेंस क्लासेज का उद्घाटन हुआ, बालिकाओं ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल के संयुक्त तत्वाधान में महिला मंडल भवन में सेल्फ डिफेंस क्लासेज का उद्घाटन आज सुबह किया गया। उद्घाटन करते हुए महिला मंडल मंत्री मंजू झाबक, उपाध्यक्ष मधु झाबक, कन्या मण्डल प्रभारी चन्दा जैन, कन्या मण्डल सयोजिका महिमा दुगड़, सहसंयोजिका प्रज्ञा बैद सहित श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादिका कपिला स्वामी ने बालिकाओं को आज के समय में सेल्फ डिफेंस में पारंगत होने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। शिविर में ट्रेनर राजू सुथार ने समाज में प्रत्येक बालिका को स्वरक्षा से जोड़ना अभिभावकों की जिम्मेदारी बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में बालिकाओं ने शिविर में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला मंडल भवन में बालिकाएं व युवतियां सीख रही है सेल्फ डिफेंस।

पांच दिन से गांव में छाया अंधेरा, ग्रामीण परेशान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर हीरावतान में गत पांच दिनों से बिजली गुल है और गांव में फोन चार्ज करने से लेकर आटा पिसने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक नबंर फीडर में सोमवार को आए अंधड़ के बाद लाइन फाल्ट हो गई थी जो आज दिन तक दुरस्त नहीं हो सकी है। गांव के नरेन्द्र जाखड़, सांवरमल जाखड़, ईश्वर जाखड़, गिरधारीलाल, भागीरथ जाखड़ ,प्रभुराम, संजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई परंतु अभी तक कोई निस्तारण नहीं हुआ है।

पेयजल समस्या से परेशान नागरिकों ने दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 25 में कई महिनों ने पेयजल किल्लत का सामना कर रहें नागरिकों ने आज अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। वार्ड के यूथ कांग्रेस जिला महासचिव गोल्डन तंवर, अदरीश काजी, बाबू काजी, अंकित बारूपाल, मनीष, बिलाल काजी, सकील काजी, युसूफ काजी, सफीक चुनगर, आबिद चुनगर, रमजान, सदाम विभाग के कार्यालय पहुंचे। युवकों ने बताया कि वार्ड में बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है जिसकारण लगातार 400 रूपए के टेंकर मंगवाने पड़ रहें है जिससे नागरिक परेशान है। तीन दिन में समस्या समाधान की मांग करते हुए समाधान नहीं होने पर आंदोलन की राह अपनाने की बात कही है। युवकों ने बुस्टर लगाकर पानी खिंचकर सड़के साफ करने वाले नागरिकों पर विभाग द्वारा कार्रवाई करने की मांग भी की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 25 के निवासियों ने पेयजल समस्या का निस्तारण करने के लिए दिया ज्ञापन।

बिजली पोल से अवैध तार हटाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड एक में जसवंत पुत्र खींयारा ओड ने सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन देकर अपने घर आ रही बिजली के पोल पर अवैध रूप से तार लगाकर बिजली चोरी कर रहें लोगों के तार हटाने की मांग की है। ओड ने बताया कि पूर्व में भी कई बार विभाग ने कार्रवाई की है परंतु ये लोग पुन अवैध तार जोड़ लेते है जिससे कनेक्शन धारियों की बिजली बार बार बंद हो जाती है। ओड ने सख्त कार्रवााई की मांग की है।

 

शनि मंदिर में होगा विशाल आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनि जयंती के उपलक्ष में कस्बे के प्राचीन शनि मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर में भव्य पूजन व विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी नंदलाल भार्गव ने बताया कि 29 मई को आयोजित विशाल जागरण में फतेहपुर शेखावाटी से मूलचंद चौधरी एंड पार्टी सहित स्थानीय कलाकार सुभाष स्वामी, इंद्र भाटी, कुलदीप, प्रतीक, भजनो की प्रस्तुतियां देंगे। 30 मई को सुबह हवन पूजन के साथ ही विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी कस्बेवासी शनि देव के दर्शनों का लाभ ले सकेंगे।