Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। गांव तोलियासर में आयोजित 9 दिवसीय विशाल धार्मिक महोत्सव की आज पूर्णाहुति हुई। भव्य आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में जन जन, धन धन तोलियासर की चर्चाएं चारों ओर हो रही है। गांव में आज दीवाली का सा माहौल रहा और हर एक जन ने कोरे पारंपरिक परिधान पहनें। ठाकुरजी मंदिर को फूलों से सजाया गया था व गलियों में बड़े बड़े स्वागत के होर्डिंग लगाए गए। मंदिर के आगे ही पांडाल सजाया गया व दिन भर जयकारें किर्तन के स्वर गुंजते रहें। बच्चों से लेकर युवा, महिलाएं, पुरूष, बुजुर्ग सभी का उत्साह व उल्लास देखने योग्य था। ठाकुरजी मूर्ति की स्थापना के साथ ही हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ और जयकारों से तोलियासर गूंज उठा।

संतो के स्वागत में बिछाए पलक पावंड़े।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन के दौरान राजपुरोहित समाज के गुरू श्री तुलसारामजी महाराज, पथमेड़ा गौतीर्थ स्वामी दत्तशरणनंद जी महाराज, वेदांताचार्य ध्यानारामजी महाराज, तारातर मठ के महंत प्रतापपुरी जी महाराज, महंत श्रीदिनेश गिरी जी महाराज, श्री रघुनाथ भारती जी महाराज, श्रीगोविंदवल्लभ जी महाराज, श्री भावनाथ जी महाराज, स्वामी श्री विमर्शानंदजी महाराज, रामपाल जी महाराज, प्रकाशानंद जी महाराज, महंत श्री रेवती रमणदास जी महाराज महोत्सव के दौरान गांव में पधारे। मंदिर निर्माण कमेटी तथा ग्रामीणों ने पलक पांवड़े बिछाकर संतो का स्वागत किया।

हर घर में बहन बेटियां आई, घर आंगन गांव गली में रौनक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के हर घर में बहन बेटियों को मंदिर निर्माण कमेटी ने निमंत्रण देकर बुलाया व सभी बेटियां बच्चों के साथ गांव में मेला देखने आई। पूरे गांव के हर घर में गली में 9 दिवसीय महोत्सव की रौनक देखते ही बन रही थी। आज सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया व यजमानों के परिवार अपने अनुष्ठान करने के लिए गाजे बाजे और जयकारों के साथ मंदिर की सीढ़ियां चढें जिसे पूरे वातावरण में उत्साह सा भर गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महंत प्रताप पुरी जी पहुंचे तोलियासर, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाकुरजी मंदिर पर हेलिकॉप्टर से हुई हजारों किलो पुष्पों की वर्षा की गई, जिससे ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ।