Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। तोलियासर महोत्सव में भाग लेने तोलियासर आए तारातर मठाधीश महंत प्रतापपुरी जी ने सेवाधाम छात्रावास भी रूके। स्वामीजी ने छात्रावास का अवलोकन किया व बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें सात्विक जीवन का अनुसरण करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत् प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। सेवाधाम छात्रावास की व्यवस्थाओं सराहना करते हुए कहा कि ये सभी बालक अत्यंत भाग्यशाली है जिन्हें छात्रावास परिवार द्वारा समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहें है। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनकर समाज के लिए उपयोगी जीवन जीने को प्रेरित किया व शिक्षा, चरित्र तथा अनुशांसन का महत्व बताते सदाचार को अपनाने की बात भी कही। छात्रों को श्रम का महत्व बताते हुए उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु योग, ध्यान तथा व्यायाम का महत्व के बारे जानकारी दी। सेवा भारती जिलामंत्री सुभाषचन्द्र शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर पंडित शिवआनंद महाराज नापासर, यज्ञनरपत राजपुरोहित लखासर, सेवा भारती जिलाध्यक्ष इन्द्रचन्द तापड़िया उपस्थित रहें व जिलासहमंत्री कुम्भाराम घिंटाला ने सभी अतिथियों का परिचय करवाया। सेवा भारती के विभाग मंत्री लक्ष्मीनारायण भादू ने सभी को छात्रावास की गतिविधियां की जानकारी विस्तार से दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महंत प्रताप पुरी ने सेवाधाम छात्रावास का अवलोकन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वामीजी ने सेवाधाम छात्रावास के बालकों को शिक्षा, चरित्र तथा अनुशांसन का महत्व बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलामंत्री कुंभाराम घिंटाला ने सभी अतिथियाों का परिचय करवाया।