Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2021। आज पूरे क्षेत्र में सुहागिनों ने घर घर करवा चौथ का व्रत रखा व माता का पूजन कर अखंड सौभाग्य का वर मांगा। नवविवाहिताओं ने सोलह श्रृंगार किए व नए परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने चंद्र पूजन की तैयारियां की है। घरों में शाम के भोजन के लिए पकवान बनाए गए। बुजुर्ग औरतों ने घरों में करवा चौथ की कथा कही व महिलाओं ने सभी बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर भी करवा चौथ छाई रही व बड़ी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। महिलाओं ने अपने पति के साथ स्टेटस में फोटो शेयर किए व लंबी उम्र की कामना की। कस्बे सहित सभी गांवो में महिलाएं दिन भर भूखी प्यासी रही है व व्रत उपवास की तैयारियों में व्यस्त रही है और सभी महिलाओं को चांद निकलने के इंतजार में है। बता देवें मौसम विभाग ने बीकानेर में चांद निकलने का समय 8.25 बताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने पूजन कर मांगा अंखड सौभाग्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में महिलाओं ने बड़ी संख्या में करवा चौथ का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत परिवार में महिलाओं ने सुनी कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने किया चौथ माता का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण अंचल में महिलाओं ने किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापत परिवार में महिलाओं ने रखा व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं मेंहदी लगा कर सौभाग्य के सगुन पूरे किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में महिलाओं ने चौथ का व्रत पूजन उत्साह व उल्लास से किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शर्मा परिवार में महिलाओं ने किया चौथ का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में महिलाओं ने सुनी करवा चौथ की कथा।