Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 14 गांवो में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी और बिजली का शटडॉउन रहेगा। विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेश कड़ेला ने जानकारी देते हुए बताया कि मोमासर 132 केवी जीएसएस सोमवार को रखरखाव के कार्य के लिए शटडॉउन रहेगा जिससे गांव मोमासर, सत्तासर, लालासर, लिखमादेसर, आड़सर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, उदरासर, जालबसर, लाखनसर, लाधड़िया, बीरमसर, उदासर चारणान, कुतांसर में बिजली आपूर्ति बाधित होगी। ये आपूर्ति सुबह 9 बजे से 1 बजे तक बंद रहेगी।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व पूरी पुख्ता खबर के लिए जुड़े क्षेत्र के एकमात्र न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।