Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2021। गांव उदरासर में करवा चौथ के पर्व पर सरपंच किसनाराम गोदारा ने गांव को धुंआ मुक्त बनाने का संकल्प लेकर गांव की महिलाओं का सम्मान किया। अवसर था मरुधर इंडेन ग्रामीण वितरक उदरासर द्वारा करवा चौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना -2 के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन वितरण करने का। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया और एजेंसी संचालक धुड़ाराम गोदारा ने महिलाओं को एलपीजी गैस का उपयोग करने सहित सुरक्षा, संरक्षण एवं बचाव के बारे में भी जानकारी दी। गोदारा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2 के अंतर्गत अक्टूबर माह में लगभग 500 गैस कनेक्शन वितरित किए गए है। कार्यक्रम में धुएं से होने वाले रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान गांव के अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करवा चौथ की शुभकामनाएं महिलाओं को समारोह पूर्वक दी मरुधर इंडेन उदरासर ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां महिलाओं को सम्मानित किया गया।