Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210822-WA0106
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बरसात से निचले इलाकों में पानी भर गया है और कालूबास में एक गरीब के मकान में दरार आ गई है। वार्ड एक के निवासी रूपाराम मेघवाल का आशियाना अब गिरने की कगार पर आ गया है। गरीब परिवार के सर से छत ही छिन जाने का संकट मंडराने लगा है। रूपाराम ने बताया कि गली का पानी घर मे घुस गया और मकान गिरने की कगार पर आ गया है। पडौसियों ने बताया कि रूपाराम के परिवार ने कोरोना काल में संकट पूर्ण समय व्यतीत करने के बाद अब मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा था और अब परिवार पर ये मुसीबत आन पड़ी है। अभी भी रुक रुक कर आ रही बारिश ने सभी को चिंता में डाल दिया है। देर रात भी बरसात की संभावना है। वहीं मोमासर बास में कई मकानों में पानी घुस गया है और नागरिक पालिका से इसे तुरंत निकालने की मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड एक मे रूपाराम मेघवाल के मकान में गली के पानी से आई दरार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूपाराम के परिवार पर आई मुसीबत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में कई घरों में घुसा पानी, पशुपालकों का चारा भीगने से हुआ नुकसान।