Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
BADA
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज मानसून मेहरबान हुआ और किसानों की आंखों में चमक आ गयी है। मोमासर में जमकर बरसात हुई है और धीरदेसर पुरोहितान, धीरदेसर चोटियान, कितासर, लाछड़सर में जमकर बादल बरसे और निचले इलाकों में पानी भर गया। धीरदेसर चोटियांन के परमेश्वर बारोटिया ने बताया की फसलों को जीवनदान मिल गया है और किसान बिजली की कमी के कारण बुरी तरह से परेशान थे उन्होंने राहत की सांस ली है। उदरासर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई व बाना में कल रात बूंदाबांदी हुई। कई गांवो में बूंदाबांदी हुई है व मौसम सुहावना है परन्तु किसानों को तेज बरसात का इंतजार है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में निचले इलाकों में पानी भर गया है व गलियों में भारी जलभराव हो गया है। नगरपालिका के प्रयास नाकाफी साबित हो गए है व नागरिक परेशानियों का सामना करते हुए जगह जगह जलनिकासी की मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर में जमकर बादल, गलियों में भर पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राजेडू में बरसे बादल, किसानों ने इंद्र देव का आभार व्यक्त किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजरे को मिला जीवनदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मैन बाजार में भरा पानी, परेशान हो रहें है नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक बार तो बादलों के कारण दिन में जलानी पड़ी वाहनों की बत्तियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार की गलियों पानी भर गया।