Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित खबर के बाद मोमासर एसबीआई शाखा प्रबधंक राकेश कुमार ओला ने एटीएम संबंधी जानकारी निकलवा कर लूणाराम प्रजापत को सूचना दी व लूणाराम एटीएम लेने पहुंचे। लूणाराम 4 दिन पहले श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारी के पास किसी कार्य से आए थे। इस दौरान वे चाय पीने वहीं टी स्टाल पर बैठे थे और वहां उनका एटीएम कार्ड और पासवर्ड वाली पर्ची गिर गयी थी। चार दिनों में लूणाराम खासे परेशान हुए और श्रीडूंगरगढ़ आने के दौरान रास्ते में पेट्रोल पंप पर गिरने की संभावना याद करते हुए चारों ओर कार्ड को ढूंढ रहे थे। कार्ड के साथ ही पासवर्ड पर्ची होने के कारण उनको खाते से पैसे निकलवाये जाने का डर भी था लेकिन आमिर खान ने ईमानदारी का परिचय दिया और टाइम्स को सूचना दी। आमिर ने कहा कि ये प्रमाण है कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र के हर फोन में अपनी जगह बना चुका है। आमिर ने लूणाराम को एटीएम लौटाया व दोनों ने गदगद भाव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया।

गाय मिली हेमासर में, ले आए मालिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में आड़सर बास में पशुपालक गोमतीदेवी की गाय क्षेत्र के गांव हेमासर तक पहुंच गई थी। हेमासर गांव के बुजुर्गों ने अनजान दुधारू गाय को देख कर पूरे गांव में गाय मालिक के लिए पूछताछ की। गांव में ये गाय किसी की नहीं होने के कारण गांव में गौसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले मानाराम मेघवाल के यहां गाय को बंधवाया गया। मालाराम ने गाय की दो दिन सेवा सुश्रुषा की और आज श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के साथ ही गांव के युवा प्रकाश सारस्वत ने ग्रामीणों को गाय मालिक के बारे में सूचना दी। प्रकाश ने टाइम्स व मालिक को फोन किए व मालिक के पहुंचने पर नारायण दास, सुमेरमल मेघवाल सहित गाय मालिक को गाय सौंप दी गई है। गाय मालिक कैलाशदास सहित ग्रामीणों ने टाइम्स को क्षेत्र का सबसे सशक्त सूचना माध्यम माना व भलाई का प्लेटफॉर्म बताते हुए टाइम्स का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमिर ने दिया ईमानदारी का परिचय लौटाया लूणाराम को एटीएम पासवर्ड पर्ची सहित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर गांव के प्रकाश सारस्वत, नारायण दास, सुमेरमल मेघवाल ने गाय मालिक को लौटाई गाय