Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2021। आज राजस्थान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम) रविप्रकाश मेहरड़ा का बीकानेर से जयपुर लौटते हुए श्रीकरणी हेरिटेज में रूके और यहां क्षेत्र के कई युवाओं ने उनका स्वागत सम्मान किया। इस दौरान करणी हेरिटेज के रणजीत सोनी के आग्रह पर एडीजी ने प्रदेश भर में चल रहे पौधरोपण अभियान के तहत दो पौधे भी लगाएं। एडीजी का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसी नेता विमल भाटी, दलित नेता राजेन्द्र बापेऊ, पूर्व पार्षद रोशन अली, ओम राणावत, प्रकाश गांधी, पुनीत ढाल (बीकानेर), मदन मेघवाल (लिखमादेसर), एडवोकेट ओम बारोठिया, एडवोकेट ओम मेहरा, संदीप जयपाल, नरेश राजपुरोहित बापेऊ, कालूराम ढाल बापेऊ, डीआर मेघवाल बापेऊ, चुन्नीलाल गांधी, पूर्व सरपंच गुलाराम मेघवाल, पत्रकार आदुराम मेहरा, प्रफ्फुल रोलन, रामकरण डूकिया, राजेन्द्र मेघवाल रामसरा आदि युवा उपस्थित रहे। इस स्वागत समारोह की सभी व्यवस्थाएं करनी हेरिटेज द्वारा की गई तथा इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार एव थानाधिकारी वेदपाल श्योराण भी उपस्थित रहें। बता देवें सभी अधिकारी शुक्रवार को बीकानेर में बैठकें लेने आए हुए थे।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी हेरीटेज के रणजीत सोनी के आग्रह पर मेहरड़ा ने किया पौधरोपण।