Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
f
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2021। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गांव कुंतासर में 30 जुलाई को 2 गायों, 2 कुत्तों की मौत हो गई, गुरुवार को रूपादेवी स्कूल के सामने एक बैलगाड़ी में जुटे बैल की मौत हो गई और शुक्रवार को बेरासर निवासी किसान सुगनाराम दुसाद को सोनियासर गोदारण में करंट से दुधारू मवेशी 4 भैंसे व एक गाय की मौत से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मौके पर रात को भारी भीड़ हुई व प्रशासन को फोन किए गए। आज सुबह तहसीलदार महावीर प्रसाद के साथ पुलिस कर्मी व बिजली विभाग के जिम्मेदार मौके पर पहुंचे है। किसान के साथ सरपंच नंदकिशोर बिहाणी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है व मुआवजे की मांग कर रहें है। ग्रामीणों का कहना है कि एक एक भैंस एक एक लाख की है विभाग उचित मुआवजा दे या नए मवेशी दिलवा दे। ग्रामीण एक स्वर में विभाग की लापरवाही पर रोष जता रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार, बिजली विभाग के जिम्मेदार, पुलिसकर्मी सहित सरपंच नंदकिशोर बिहाणी मौके पर उपस्थित है व वार्ता की जा रही है।