Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2026। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि की मार झेल रहें किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीद के मानकों में बड़ा बदलाव किया गया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने चमक खो चुके और हल्के सिकुड़े, टूटे गेहूं को भी समर्थन मूल्य पर बेचने की छूट दी है। सरकार के अनुसार ये फैसला किसानों को मजबूरी में फसल बेचने से बचाने के लिए लिया गया है।
एफसीआई अधिकारी गणेश यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में चमक विहीन गेहूं की सरकारी खरीद होगी। इसमें सरकार ने पहले 0% को हटाकर 50% तक की छूट देने का निर्णय लिया है। वहीं सिकुड़े और टूटे दाने की पहले अधिकतम सीमा 6 प्रतिशत थी जिसे अब बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें क्षतिग्रस्त दाने की कुल मात्रा 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विदित रहें क्षेत्र में किसानों द्वारा की गई गेहूं की बुवाई भी बेमौसम बरसात की मार से खराब हुई है। गेहूं की खड़ी फसलें भीग जाने से पके हुए दानों में ऊपर का छिलका हट गया, जिससे उसकी चमक कम हो गई है। ऐसे में अब क्षेत्र के किसानों को सरकार के इस फैसले से खासी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच कर खरीद का लाभ ले सकेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ मंडी में ए खरीद केंद्र पर शुक्रवार को ही एफसीआई द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है।