Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे लाईन पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सूडसर में स्थित प्रसिद्ध व प्राचीन हनुमान मंदिर पैदल आने वाले भक्तों व ग्रामीणों के लिए रेलवे लाईन पर फुट ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की गई है। श्रीहनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा जिला कलेक्टर निशांत जैन को पत्र देकर फुट ओवरब्रिज निर्माण करवाए जाने की मांग की। ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य प्लेटफार्म से दूसरी ओर द्वितीय प्लेटफार्म पर जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं स्टेशन के दक्षिण की ओर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है जिसमें पंच देवताओं के देवरे बने हुए है। लाइन से उत्तर की ओर अधिकांश आबादी रहती है, दक्षिण की ओर करीब 50 मकान है और गांव टेऊ की रोही स्थित है। आवाजाही के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, स्कूली छात्र छात्राओं, महिलाओं व यात्रियों को रेल लाईन अवैध रूप से पार करते है। यहां स्टेशन पर रेलवे बाउण्ड्री से उत्तर की ओर से दक्षिण की ओर बाहर तक फुट ओवरब्रिज की सख्त जरूरत है। सदस्यों ने इसके निर्माण की मांग रखी।
ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष का समाज के लोगों ने उत्साह के साथ किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार देर शाम भाजपा के ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत प्रथम बार श्रीडूंगरगढ़ आए और यहां प्रजापत समाज के लोगों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। झंवर बस स्टैंड पर स्थित रमेश बासनवाली के प्रतिष्ठान में समाज बंधुओं ने फुलमाला, साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया। डॉ कुमावत ने इस मौके पर शिक्षा पर जोर देते हुए प्रजापत समाज के युवा व बच्चों के शिक्षित होने पर ध्यान केंद्रित करने प्रेरणा दी। उन्होने कहा कि समाज के सक्षम लोग आगे आए और शिक्षा के लिए जरूरतमंद युवाओं की सहायता करें। कुमावत ने राजनीति में सक्रियता रखने की भी बात कही। इस कार्यक्रम में नंदकिशोर बासनीवाल, बालचंद मिनोटिया, गुलाब बासनीवाल, मोहनलाल मीनोटिया, सुखाराम बासनीवाल, सुभाष कुलचानियां, गोपाल छापोला, नारायण लखेसर, रामानंद बासनीवाल ,किशोरी लाल घोड़ेला, गणेश घंटेलवाल, विनोद कुमार घोड़ेला, हरिप्रसाद बासनीवाल, नानूराम कुचेरिया, रामचंद्र छापोला, शिवकुमार मीनोटिया, रामवतार बासनीवाल, मुकेश बासनीवाल, प्रशांत बासनीवाल, आशीष बासनीवाल, रोहन बासनीवाल, अमरचंद पूरी, महेन्द्र जैतासर, नेमीचंद बासनीवाल, किशन फौजी सहित अनेक लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रामचंद्र छापोला ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री रामेश्वर गुर्जर, पूर्व प्रदेश मंत्री श्रवण सोनी, विजेंद्र चौधरी, रविंद्र कुमार का भी माला और साफा पहना स्वागत किया गया।