Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2026। क्षेत्र में सेरूणा इंडेन गैस एजेंसी पर सप्लाई नहीं आने से 20 गांवो के उपभोक्ता परेशान हो रहें है। लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहें है और सिलेंडर नहीं मिलने से मायूस होकर लौट रहें है। युद्ध के हालात ठीक होने के बाद हो रही परेशानी से लोगों में रोष है। इस एजेंसी से सेरूणा सहित आस पास 15 किलोमीटर के 20 गांवो का क्षेत्र कवर हो रहा है।
गांव जोधासर के ग्रामीण सिलेंडर लेने शनिवार सुबह एजेंसी पहुंचे। यहां सुबह तय समय 10 बजे पर एजेंसी नहीं खुलने पर नाराजगी जताई। मांगूसिंह ने बताया कि समय पर एजेंसी नहीं खुलने की अव्यवस्था से ग्रामीण परेशान हो रहें है और सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वहीं एजेंसी संचालक आगाज खान ने बताया कि एजेंसी में मात्र 30 सिलेंडर उपलब्ध है। हमने रैक लगवाई हुई है, और सप्लाई अभी तक पहुंची नहीं है। सप्लाई आने पर गांवो में सप्लाई मिल पाएगी। सिलेंडर शाम तक या कल सुबह तक पहुंच जाने की उम्मीद है। आगाज खान ने बताया कि एजेंसी तय समय 10 बजे से 5 बजे तक खुलती है, वहीं आज स्टाफ के किसी कार्यवश आधा घंटे देरी हुई व 10.30 बजे खोल ली गई थी। वहीं सिलेंडर उपलब्धता के आधार पर सप्लाई दी जा रही है।