Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2026। क्षेत्र में हिंदू सम्मेलनों के आयोजनों के क्रम में पुंदलसर, शेरूणा व गुसाईंसर बड़ा में सम्मेलनों के आयोजन संपन्न हुए।
गुरूवार को गांव पुदंलसर में कथावाचक डॉ करणी प्रताप सिंह के सान्निध्य में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। करणी प्रताप ने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए धर्म के प्रति निष्ठा रखने की बात कही। यहां मुख्य वक्ता डॉ विष्णु जोशी ने जातिवाद का भेदभाव त्याग कर महिलाओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी। आयोजन समिति संरक्षक गुलाबसिंह ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया।
गांव शेरूणा में गुरूवार को महंत रामानंदजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन में डॉ करणीप्रताप व डॉ विष्णु जोशी उपस्थित रहें। अतिथियों ने भारत माता के पूजन से सम्मेलन प्रारंभ किया। वक्ताओं ने समाज में जातिवाद को नकार कर सद्भाव व सौहार्द कायम करने के लिए योगदान देने की बात कही। गुसाईंसर बड़ा में बुधवार को हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता संघ खंड प्रचारक सुरेश कुमार ने प्रति व्यक्ति को जाति वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट रहने व सद्भाव निर्माण में योगदान देने की बात कही।

गुसाईसर बड़ा
पुंदलसर
शेरुणा