Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर एक ओर देश भर में भ्रष्टाचार मुक्त देश और देश सेवा के संकल्प हो रहें है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गांव तोलियासर में रिश्वत लेने के आरोप में एक महिला चिकित्सा कर्मी को एसीबी द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि तोलियासर चिकित्सालय की जीएनएम रेखा ने गांव की महिला से 1500 रुपये की रिश्वत मांगी थी और शुक्रवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों धर लिया है। एसीबी के सीआई जयकुमार व पिंकी की अगुवाई में टीम ने ये कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की ही महिला परिवादी से पहले हुई डिलेवरी का डिस्चार्ज कार्ड व अभी के लिए ममता कार्ड बनाने के एवज में रिश्वत मांगने की बात सामने आ रही है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।