Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांधी पार्क स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित की। देशभर में 11 बजे 2 मिनिट का मौन रखा गया।
श्रीडूंगरगढ़ में भी पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गांधीजी के जीवन आदर्श शांति, एकता, अहिंसा व सादगी को याद किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गांधीजी से प्रेम व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर बापू को सच्ची श्रद्धाजंलि देने की प्रेरणा दी। गोदारा ने कहा कि बापू के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता और विकास का वातावरण तैयार किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने गांधीजी के अहिंसा, सत्य व स्वदेशी के विचारों को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने गांधीजी के विचारों को जानने व समझने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से देशहित में सक्रिय होने की बात कही। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सोमानी, शुभकरण माली, जितेन्द्र सिंह शेखावत, सत्यनारायण जाट, हीरालाल कूकना, प्रहलाद सोनी, मधुसूदन सारस्वत, मुनीराम दूसाद, महेश मंत्री, राजेश मंडा अयूब खान दमामी, प्रकाश दुसाद, इकराज खान, हेमदास स्वामी, राजेश मीणा, रामकिशन गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।